मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने सजाया भव्य सावन मेला उमड़ी भीड़

मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने सजाया भव्य सावन मेला उमड़ी भीड़

दुर्गापुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन दुर्गापुर विधान नगर शाखा की ओर से श्याम मंदिर जोनल सेंटर में एक दिवसीय सावन मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष रश्मि जी सतनालिका प्रांतीय सचिव रीना जी खेतान पूर्व मेयर द्वारा किया गया उद्घाटन के समय प्रांतीय नेत्र दान प्रमुख शिल्पी अग्रवाल सहित प्रांतीय अन्य प्रमुख सरिता मेहारिया उपस्थित रही। मौक़े पर समिति अध्यक्ष अनीता महेश्वरी सचिव कविता सराफ कोषाध्यक्ष शिल्पी गर्ग ,सभी पूर्व अध्यक्ष मंजू बिहानी,सुमन शर्मा, निरु शर्मा ज्योति अग्रवाल सहित सभी प्रकल्प प्रमुख एवं समिति की बहने उपस्थित रही .मेले का शुभारंभ रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित करके किया गया. सभी अतिथि को दुपट्टा पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सावन मेले का भव्य आयोजन विगत 20 वर्षो से किया जा रहा मेले में रानीगंज, आसनसोल लखनऊ सूरत कोलकाता एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से 50 स्टॉल लगाए गए .इन स्टॉलों में हस्तनिमिॅत उत्पादों के स्टॉल राखी ज्वेलरी चांदी का समान सहित लैब grown डायमंड के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रह रहे । खाने पीने के स्टॉल के साथ टैरो रीडिंग का स्टॉल भी लगाया गया. लकी ड्रॉ का आयोजन भी समिति की तरफ से किया गया. मौके पर समाज के बहुत से गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे. मीडिया भाइयों की उपस्थिति भी रही और उन्हें समिति की तरफ से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सभी बहनो की सक्रिय भूमिका रही


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0